Nawada News: वाहन से कुचलकर महिला की हत्या मामले में एक गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 19 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार में वृद्ध महिला को वाहन से कुचल कर मार डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान गयाजी जिले के जमुआवां निवासी कृष्ण चौधरी के पुत्र बबलू कुमार ऊर्फ बबलू चौधरी के रूप में की गई है। उसे मंगलवार को न्यायालय भेज दिया गया। मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई परदेशी कुमार ने बताया कि आरोपित घटना में प्रयुक्त वाहन को घटनास्थल से भगाकर जमुआवां खेल मैदान के समीप छोड़ कर भाग गया था।
गिरफ्तारी की जानकारी पकड़े गए आरोपित का नाम साक्षियों और पीड़ित परिजनों के बयान के दौरान सामने आया था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से उसे तुंगी पुल पर घेराबंदी कर दबोचा है। गौरतलब है कि गत गुरुवार को थाना क्षेत्र के लटावर गांव निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.