Nawada News: वारिसलीगंज में भू विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क जाम
नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर पश्चिमी टोले में बिहार सरकार की परती जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार की सुबह खूनी रूप ले लिया। गांव के ही विरोधियों ने 30 वर्षीय युवक विकास राउत की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने वारिसलीगंज-खरांठ मुख्य पथ को चार घंटे तक जाम रखा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि विकास धान की फसल में निकौनी कराने के लिए बधार स्थित बगीचा के पास खेत गया था। जहां पहले से घात लगाए गांव के ही विरोधियों ने उसे घेर लिया और लहूलुहान होने तक पीटते रहे।
घटना का विवरण पास के खेत में पशुचारा काट रहे एक ग्रामीण ने कंधे का सहारा देकर जैसे-तैसे उसे सड़क तक पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.