नवादा, अगस्त 26 -- Nawada News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अपने-अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी गयी। शहर के एक होटल में यह आयोजन मंगलवार को हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण के संबंध में पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए सेन्सिडाइजेशन एण्ड अवेरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक रणधीर कुमार, डीडीएम नाबार्ड सुशांत रोहण, डीपीआरओ अमरनाथ कुमार, नवादा मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, ग्रामीण बैंक नवादा लोन इंचार्ज अमितेश कुमार र...