नवादा, नवम्बर 17 -- राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर परिचर्चा Nawada News: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय प्रेस दिवस का मुख्य विषय जर्नलिज्म: पॉप्युलिस्ट ऑर रिस्पॉन्सिबल निर्धारित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश व अन्य पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया समाज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यक सेवाओं में से एक है। यह बिना किसी अवकाश के निरंतर जनता तक समाचार, सूचनाएं एवं महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का कार्य करता है। मीडिया न केवल समाज को जागरूक करने का माध्यम है, बल्कि शासन-प्रशासन एवं आम जनता के बीच एक महत्...