नवादा, अक्टूबर 4 -- Nawada News: लापता तीन स्कूली बच्चों की टोह में शनिवार को कादिरगंज थाने की पुलिस हिसुआ पहुंची और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित कई अन्य जरूरी साक्ष्यों का अवलोकन किया। कादिरगंज थाना के एसआई अवध किशोर प्रसाद ने स्थानीय पुलिस से सहयोग की मांग की। मौके पर लापता बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे। केस के अनुसंधाकर्ता अवध किशोर ने कहा कि लापता तीनों बच्चों के हिसुआ में होने की जानकारी मिली थी। कैमरा अवलोकन के दौरान लापता तीनों बच्चे हिसुआ विश्वशांति चौक पर एक ठेला से केला खरीदते हुए देखे गए। जिसके बाद फिर उन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। फिलहाल बच्चों के सुराग के लिए हिसुआ बाजार में नगर परिषद द्वारा लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें कि हिसुआ बाजार में एक वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा बियाडा के सहयोग से अति आधु...