नवादा, अक्टूबर 26 -- Nawada News: रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव स्थित जलसार तालाब में रविवार को आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गई युवती की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उसी गांव के विकास सिंह की 22 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। राखी अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री और अपने दोनों भाइयों की प्यारी बहन थी। उसकी मौत से स्वजन सदमे में है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से सिउर गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की सुबह आश्विन पूर्णिमा के पावन मौके पर धार्मिक और पारंपरिक माहौल था। इसी विशेष अवसर पर स्वजनों के साथ राखी गांव के ही प्रसिद्ध जलसार तालाब में पवित्र स्नान करने के लिए गई थी। तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं रहने के कारण वह गह...