नवादा, अक्टूबर 8 -- रोह बाजार दुर्गा पूजा की विशेष तैयारियां Nawada News: आस्था, परम्परा और आधुनिकता के संगम का अद्भुत दृश्य इस बार रोह बाजार में देखने को मिलेगा। रोह बाजार में दुर्गा पूजा इस बार अपने 35वें गौरवशाली वर्ष में प्रवेश कर रही है। पिछले 34 वर्षों से यहां पूरी सात्विकता और निष्ठा के साथ वैष्णव पद्धति से मां आदिशक्ति की आराधना की जा रही है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साह का माहौल है। पूजा के संस्थापक यजमान 112 वर्षीय बालदेव पासवान हैं, जिन्होंने दशकों पहले इसकी नींव रखी थी। इस उम्र में भी वे कलश यात्रा की अगुवानी करने के लिए आतुर हैं और प्रतिदिन स्वयं मंडप की साफ-सफाई कर स्वच्छता व स्वावलंबन का संदेश देते हैं। मुख्य पुजारी लालो पासवान पूजा संपन्न कराएंगे, जबकि बालदेव ही मुख्य यजमान रहेंगे। मूर्तिकार उपेंद्र पंड...