Nawada News: रेल-वन ऐप : अब घर बैठे बनेंगे आरक्षित और अनारक्षित टिकट
नवादा, अक्टूबर 27 -- रेल-वन ऐप से यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं Nawada News: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के सफर को पूरी तरह डिजिटल, सुगम और तनावमुक्त बनाने के लिए लगातार कुछ न कुछ पहल कर रही है। इस क्रम में विभिन्न सुविधाओं के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने की झंझट को खत्म करते हुए रेलवे ने रेल-वन ऐप लॉन्च किया है। इस एकल ऐप के माध्यम से अब नवादा समेत पूरे देश के रेल यात्रियों को घर बैठे तमाम जरूरी सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी। इस बहुउपयोगी ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए अब नवादा रेलवे स्टेशन समेत किऊल-गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर जोर-शोर से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। ऐप के प्रचार-प्रसार को लेकर प्लेटफॉर्म समेत ट्रेन के अंदर भी प्रचार सामग्री चिपकाई गई है, जिसके क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री इसके लाभ से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.