नवादा, नवम्बर 17 -- Nawada News: रुनकी-झुनकी बेटी मांगीला, वेद पढ़न को दामाद..., समेत अन्य पारंपरिक छठ गीतों से जिलेभर के गांव-शहर गुलजार रहा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण और पारण के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ वारिसलीगंज समेत सभी प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। व्रत के चौथे दिन अहले सुबह से ही व्रती महिलाएं ढोल-बाजे के साथ माथे पर डाला लेकर विभिन्न छठ घाटों पर पहुंची। वारिसलीगंज के सूर्य मंदिर तालाब, सकरी नदी के तटबंधों, पौरा पूर्वी नहर और अन्य नदी सरोवरों पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो गया। मटकोरवा सूर्य मंदिर तालाब तट पर बने अतिथिशाला में मुख्य पार्षद रेखा देवी, उप मुख्य पार्षद अरुण प्रसाद, मुख्य पार्षद प्रतिन...