नवादा, नवम्बर 2 -- छठ घाट पर सफाई की तैयारी नहीं Nawada News: कौआकोल प्रखंड के रानीबाजार छठ घाट पर फिलहाल भारी गंदगी पसरी पड़ी है। आने वाले छठ व्रत को लेकर यहां किसी प्रकार की साफ सफाई किए जाने की तैयारियां नहीं दिख रही है। लिहाजा छठ व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने में परेशानी हो सकती है। अभी तक न तो सरकारी स्तर पर इस छठ घाट की साफ सफाई किए जाने जाने को लेकर कदम उठाया गया है और न ही स्वंय सेवियों द्वारा ही। बता दें कि पूर्व के वर्षों में भी इस छठ घाट की सरकारी स्तर से अनदेखी होने पर स्वयं सेवियों द्वारा तथा ग्रामीण स्तर पर ही इस छठ घाट की साफ सफाई की जाती रही है। पर इस वर्ष अभी तक छठ घाट की साफ सफाई शुरू नहीं हो सकी है। लिहाजा स्थानीय लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार छठ व्रत शुरू होने के एक सप्ताह पूर...