नवादा, अक्टूबर 26 -- रबी महाअभियान में किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण Nawada News: जिला प्रशासन और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) नवादा के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत रबी महाअभियान-2026 का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। बिहार सरकार के कृषि विभाग के निर्देश पर होने वाले इस अभियान के तहत जिले की विभिन्न पंचायतों में रबी कृषक जन कल्याण चौपाल-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से लैस करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। ​डीएओ अजीत प्रकाश ने बताया कि रबी महाअभियान 26 अक्टूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक संचालित होगा। पहले दिन सोमवार को नवादा सदर प्रखंड की भदोखरा पंचायत स्थित डिला इंग्लिश में कृषि चौपाल लगायी जाएगी, जिसके प्रखंड नोडल अधिकारी उप परियोजना न...