नवादा, नवम्बर 23 -- हरदिया में इतवारी छठ का अनुष्ठान Nawada News: लोक आस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के बाद प्रखंड क्षेत्र के हरदिया में रविवार को इतवारी छठ का अनुपम अनुष्ठान अपने चरम पर पहुंच गया। झारखंड की परंपरा से प्रेरित इस चार दिवसीय पर्व में व्रतियों ने रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी कठोर साधना को आगे बढ़ाया। कार्तिक माह में छठ के तुरंत बाद आने वाले पहले इतवार को मनाए जाने वाले इस पर्व में व्रती सुख-समृद्धि, वंश वृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से सूर्य देव की उपासना करते हैं। इतवारी छठ का सीधा संबंध कार्तिक माह में छठ के तुरंत बाद आने वाले पहले रविवार से होता है और यह छठ महापर्व की ही एक कड़ी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्योपासना की यह परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है, जिसका उल्लेख महाभारत में सूर्यपुत्र ...