नवादा, जुलाई 14 -- Nawada News: रजौली मुख्यालय स्थित एनएच-20 के सर्विस लेन के बगल में एसएच-70 पर स्थित सिरदला बस स्टैंड जलजमाव का केंद्र बन कर रह गया है। पिछले चार वर्षों से हर बारिश में यहां घुटने-घुटने पानी भर जाता है। इसका खामियाजा बस स्टैंड के आसपास के दर्जनों दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड निर्माण में बरती गई अनियमितता और रखरखाव करने वाली कंपनी की घोर लापरवाही के कारण उनकी रोजी-रोटी चौपट हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की, लेकिन अब तक किसी ने सुधि नहीं ली। चांदसी दवाखाना के संचालक अरुण प्रसाद ने बताया कि वे प्रतिदिन परसा स्थित अपने घर से पैदल अपने प्रतिष्ठान तक आते हैं। रास्ते मे...