नवादा, अक्टूबर 8 -- ट्रक छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप Nawada News: नवादा के रोह के रहने वाले एक ट्रक ऑनर ने रजौली पुलिस पर उसका जब्त ट्रक छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामला 01 अक्टूबर 2026 का है। बताया जाता है कि कोर्ट के आदेश पर ट्रक ऑनर के पिता ट्रक छुड़ाने रजौली थाने गये थे। आरोप है कि वहां कथित रूप से रजौली पुलिस के एक स्टाफ ने उनसे ट्रक रिलीज करने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे। बात 07 हजार पर बनी। ट्रक ऑनर के भाई द्वारा उक्त रुपये का भुगतान कथित रूप से उक्त पुलिस स्टाफ के कहने पर किसी और व्यक्ति को यूपीआई से किया गया। कथित संबंधित वीडियो व यूपीआई भुगतान का स्क्रीन शॉट संलग्न कर इस मामले में पीड़ित धनंजय कुमार ने मगध रेंज के आईजी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार की है। वीडियो की पुष्टि हिन्द...