नवादा, नवम्बर 25 -- चेकपोस्ट पर चार ट्रक जब्त Nawada News: अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित नवादा के रजौली चितरकोली इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। अवैध रूप से बिना सही दस्तावेजों के इंट्री और ओवरलोड वाहनों के चेकपोस्ट से पार कराने की मिली सूचना के आधार पर रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन व प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को संयुक्त छापेमारी की गयी। छापेमारी में कोयला व पत्थर लदे चार ट्रकों को जब्त कर लिया गया। इनमें से तीन ट्रकों पर पत्थर व एक पर कोयला लदा हुआ पाया गया। सभी ट्रकों को जब्त कर लिया गया और चेकपोस्ट पर प्रशासनिक पदाधिकारियों को तत्काल हैंडओवर किया गया है। खनन विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। ओवलोड होने पर मामले में परिवहन विभाग द्वारा जुर्माना किया जाएगा...