Nawada News: यूपी के कंबल व्यवसायी पर हमला, हालत गंभीर
नवादा, नवम्बर 17 -- Nawada News: बदमाशों ने नवादा में यूपी के कंबल व्यवसायी पर ईंट-पत्थर से जानलेवा कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 14/15 नवम्बर की रात राम नगर इलाके में स्थित सर्किट हाउस से 50 फीट उत्तर दिशा में सड़क किनारे की है। उसके कराहने की आवाज सुनकर पास में सड़क किनारे सो रहा उसका भतीजा फुरकान वहां पहुंचा और डायल 112 को कॉल किया। उसे तत्काल डायल 112 की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहोशी हालत में पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल की पहचान फहीम खान के रूप में की गयी है। 30 वर्षीय फहीम खान यूपी के संभल जिले के राजपुरा थाने के अली शेख का बेटा बताया जाता है। वह नवादा में सर्किट हाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.