नवादा, जुलाई 7 -- Nawada News: नवादा की सड़कों पर औसतन हर दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती है। इनमें से कई दुर्घटनाएं जो जानलेवा नहीं होती है, वे दर्ज भी नहीं हो पाते हैं। आमतौर पर जिले की विभिन्न सड़कों पर प्रतिवर्ष तीन सौ से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें ढाई सौ के करीब लोगों की जानें चली जाती हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आई-रैड (एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस) पोर्टल के मुताबिक पिछले वर्ष 2025 में जिले की विभिन्न सड़कों पर 311 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 222 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 117 लोग इन दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं 68 अन्य लोग भी इसमें सामान्य रूप से घायल हुए। एनआईसी के डीआरएम मनीष कुमार के मुताबिक इनमें 100 दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुईं। जबकि 98 दुर्घटनाएं स्टेट हाईवे पर हुईं। 222 में से 74 ल...