Nawada News: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से निकाले 1.91 लाख
नवादा, अक्टूबर 12 -- Nawada News: साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति की मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 01 लाख 91 हजार 989 रुपये निकाल लिये। घटना 25 से 30 अगस्त के बीच की बतायी जाती है। बताया जाता है कि वादी अभिषेक कुमार 25 अगस्त को किसी निजी काम से हिसुआ नगर परिषद गया था। वहां पर बाथरूम जाने के क्रम में उसकी मोबाइल सोफे पर रह गयी। जिसे अपराधियों ने चुरा लिया और उससे उक्त राशि निकाल लिये। दूसरा सिम लेने व मोबाइल चालू कर जांच करने के बाद 31 अगस्त को उसे जानकारी मिली कि उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिये गये हैं। इस मामले में वादी द्वारा 08 अक्टूबर को साइबर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। वादी अभिषेक कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोरी घाट के रहने वाले हैं। मामले में अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.