नवादा, नवम्बर 19 -- मॉडर्न क्रिकेट सीनियर लीग का आगाज Nawada News: शहर के कुंतीनगर खेल मैदान में बुधवार को मॉडर्न क्रिकेट सीनियर लीग 2026-27 का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में हिसुआ ने न्यू एरिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में कुंतीनगर ने नारदीगंज को 48 रनों से मात दी। पूरी प्रतियोगिता का संचालन क्रिकेट के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं बिहार स्टेट पैनल अंपायर राकेश रंजन की देखरेख में किया जा रहा है। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. अनुज ने कहा कि खेल के क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का विशेष महत्व है। प्रत्येक खिलाड़ी को जीत-हार की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा औ...