नवादा, अगस्त 27 -- Nawada News: युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत नवादा की ओर से जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर एवं सफल तरीके से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नवादा की टीम को सम्मानित किया गया।

सम्मान कार्यक्रम सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत नवादा के स्पोर्ट्स इंचार्ज सह राष्ट्रीय कोच व खिलाड़ी संतोष कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। सम्मानित होने वालों में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार, सीनियर प्रशिक्षक राजीव कुमार, सौरभ कुमार गिरी, मुरलीधर कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, रिशु कुमार, सूरज कुमार, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, हरियाली कुमारी, अंजना वर्मा, रुपाली कुमारी एवं अनुष्का कुमारी शामिल रहीं।

सामाजिक जागरूकता मौके पर संतोष कुमार ...