नवादा, नवम्बर 19 -- भूमि विवाद में हिंसा और प्राथमिकी Nawada News: रोह थाना क्षेत्र के गोड़िहारी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसा में मारे गए कमलेश कुमार के भाई आकाश राज के बयान पर पुलिस ने 12 नामजद एवं दस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन घर छोड़कर भाग जाने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आकाश ने अपने बयान में कहा है कि हम लोगों का जमीन का विवाद भांडाजोर गांव के संतोष सिंह, निशांत सिंह, अनुज सिंह, निरंजन सिंह, मनोज सिंह, नवल सिंह, संजय सिंह वगैरह के साथ चल रहा है। विवादित जमीन मेरे गांव गोड़िहारी एवं भांडाजोर के बीच बधार में है। इस जमीन को हमलोग वर्ष 2021-22 में खरीदे थे। तभी से हमलोग इस जमीन पर खेती बाड़ी करते आ रहे हैं। उस जमीन का रसीद भी हमलोगों के नाम से कट रहा है। ...