नवादा, अक्टूबर 29 -- त्योहारों में खाद्य मिलावट और उपभोक्ता सुरक्षा Nawada News: ​त्योहारों की दस्तक के साथ ही बाजारों में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग आसमान छूने लगती है, लेकिन इस मांग के साथ ही शुरू होता है मिलावट का काला कारोबार। विडंबना यह है कि आम उपभोक्ता अक्सर मिलावट की पहचान करने और सही जगह शिकायत दर्ज कराने के तरीकों से पूरी तरह अनभिज्ञ होते हैं। जानकारी के अभाव में जब वे किसी दुकानदार से घटिया सामान का विरोध करते हैं, तो उन्हें अक्सर दुकानदारों के कोपभाजन होना पड़ता है। त्योहारों की खुशी में जहर घुलने से बचाने के लिए खाद्य सामग्री की वैज्ञानिक जांच, कानूनी अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है, जिसकी अनदेखी जाने-अनजाने उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बाजार में बिकने वाले डेयरी उत्पादों और मिठाइयों में यूर...