Nawada News: महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार में दो शराबी गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 8 -- Nawada News: नवादा में राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करने व हस्तक्षेप करने पर पुलिसकर्मियों व महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शराब के नशे में पाये गये हैं। गिरफ्तार आरोपितों में अर्जुन डोम का 35 वर्षीय बेटा सन्नी डोम व बालेश्वर डोम का 25 वर्षीय बेटा पप्पू डोम शामिल हैं। दोनों नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। मामला गुरुवार की शाम प्रजातंत्र चौक का बताया जाता है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि घटना के वक्त दोनों आरोपित शराब के नशे में प्रजातंत्र चौक पर आने-जाने वाली लड़कियों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। उस वक्त वहां यातायात थाने के पांच पुरूष व महिला जवान ड्यूटीरत थे। एक लड़की की शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। परं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.