नवादा, सितम्बर 1 -- Nawada News: जिले के वारिसलीगंज प्रखंड की मोसमा पंचायत में मनरेगा योजना में काम नहीं करा कर राशि निकासी कर गबन करने का आरोप लगा है। इस बाबत प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया है। आवेदक शशिभूषण कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

गबन और राशि निकासी के आरोप आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मोसमा पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-2024, 2024-2025, 2025-2026 में मनरेगा कार्य को नहीं किया गया। कुछ स्थानों पर जेसीबी से अधूरा कार्य कराकर पदाधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबाट किया गया है। कुछ योजना ऐसे है, जिसमें एक ही योजना का नाम एवं वर्ष बदल कर 10-10 बार पैसे का निकासी कर ली गई है। एक ही योजना को परिवार का नाम बदलकर कई बार पैसे की निका...