नवादा, अक्टूबर 11 -- मंझवे दुर्गा स्थान में 1965 से पूजा की परंपरा Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित मंझवे दुर्गा स्थान में विगत 1965 से दुर्गा पूजा की परम्परा निभाई जा रही है। यहां की माता इतनी महिमामयी हैं कि लोगों की आस्था इनसे अटूट रूप से जुड़ जाती है। यहां दुर्गा पूजन का जिम्मा लेने के लिए उन माताभक्तों में होड़ लगी रहती है, जिन्होंने मन्नत स्वरूप एक से बढ़ कर एक नौकरियां पाई हैं। स्थिति यह है कि आगामी 11 वर्षों की प्रतीक्षा चल रही है। अर्थात अब कोई माता भक्त 11 वर्षों के बाद ही पूजन का जिम्मा उठा सकेगा। यहां की परम्परा है कि जिस किसी की भी नौकरी आदि लगती है, वह एक से लेकर पांच वर्षों तक पूजा का हर खर्च उठाने का जिम्मा ले लेता है और माता की पूजा निर्बाध से जारी रहती है। निरंतर 61 वर्षों से विधि-विधान पूर्वक सादगीपूर्ण भव्...