Nawada News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नवादा बना अंडर-14 का चैंपियन
नवादा, अक्टूबर 17 -- अंडर-14 बॉक्सिंग में नवादा की शानदार जीत Nawada News: कटिहार में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मगध प्रमंडल की टीम में शामिल होकर नवादा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नवादा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सचिन कुमार, प्रशांत कुमार, अमित कुमार, अविनाश कुमार (आरपीएस स्कूल, नवादा) तथा गौरव कुमार (डीपीएस, नवादा) शामिल हैं। वहीं, रजत पदक विजेताओं में सतैया और अर्णव (आरपीएस, नवादा) के नाम शामिल हैं। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आशुतोष कुमार (जेडीपीएस स्कूल, नवादा) सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.