नवादा, अक्टूबर 10 -- Nawada News: रोह प्रखंड क्षेत्र में लोगों को शुक्रवार को बेमौसम कोहरा देखने को मिला। अहले सुबह प्रकृति का एक बेहद हैरान कर देने वाला नजारा देख लोग ठंड के जल्द दस्तक देने की आशंका व्यक्त करते दिखे। अमूमन दिसंबर और जनवरी के महीनों में दिखने वाला घना कोहरा आज अक्तूबर की शुरुआत में ही नजर आया। शुक्रवार तड़के पूरा इलाका सफेद धुंध की चादर में लिपट गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। स्टेट हाइवे 82 वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे के कारण चालक लाइट जलाकर गाड़ी चलाते दिखे। सुबह के वक्त दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मौसम का पहला कोहरा, घने धुंध से थमी रफ्तार हाइवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। वहीं सुबह की सैर पर निकले लोग और काम पर जाने वाले लोग इस अ...