नवादा, अगस्त 5 -- Nawada News: जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ले में छह वर्षीय मासूम पुत्र की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को घटना के महज पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय आसूचना की मदद से आरोपित को सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कादिरगंज बाजार स्थित देवी स्थान के समीप से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार निवासी 37 वर्षीय सुधीर गोस्वामी के रूप में की गयी है। वह स्व. मथुरा गोस्वामी का बेटा बताया जाता है। आरोपित पिता पर अपने एकलौते पुत्र आजाद कुमार (06) की धारदार हथियार (पसुली) से गर्दन रेतकर हत्या कर देने का आरोप है। घटना सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे कादिरगंज अंदर बाजार स्थित उसके घर के आगे की बतायी ज...