नवादा, अगस्त 4 -- Nawada News: कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार मोहल्ले में बेटे आजाद की हत्या के बाद आरोपित पिता सुधीर गोस्वामी हथियार लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- मां-बाप के झगड़े को शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेत बेटे को मार डाला; हथियार लेकर हुआ फरारघटना का स्थान वहीं घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के...