नवादा, अक्टूबर 25 -- पीटीएम में बिहार की विरासत और पढ़ाई पर चर्चा Nawada News: जिले के हाई और इंटर स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों और अभिभावकों को बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान की परंपरा से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने बिहार की ऐतिहासिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को अपनी विरासत पर गर्व करने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया। वहीं, अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में आ रही समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भूमिका भी...