नवादा, अक्टूबर 17 -- Nawada News: बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने नरहट के छोटी पाली गांव के समीप स्थित तिलैया नदी से बालू लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। घटना गुरुवार को देर शाम की बतायी जाती है। नवादा के खान निरीक्षक अंजनी कुमार व नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर भाग निकला। जिसका खनन टीम ने पीछा किया और वाहन को छोटी पाली गांव के समीप घेर लिया। इस बीच चालक भाग निकला। संयुक्त टीम द्वारा वाहन जब्त कर थाने लाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर तिलैया नदी घाट का जायजा लिया और नदी में बने गड्ढे के आकलन के बाद खान निरीक्षक अंजनी कुमार द्वारा मामले में नरहट थाने में ...