नवादा, जुलाई 25 -- Nawada News: शुक्रवार का दिन सांगोवर गांव के लिए ब्लैक फ्राईडे साबित हुआ। नवादा-नालंदा की सीमा पर राजगीर पहाड़ी के निकट सांगोवर गांव के खेत में धान की रोपनी के लिए गए चार लोगों को आकाशीय बिजली ने लील लिया। बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे लोग खड़े थे, वहीं पर काल पहुंच गया। एक साथ चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतकों के परिजनों के करुण विलाप से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभी खेती-किसानी का समय चल रहा है। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा : ठनका गिरने से बालक समेत चार की मौत, दो झुलसेकृषि कार्य के दौरान घटना सांगोवर गांव के लोग धान की रोपनी के लिए अपने-अपने खेत की तरफ गए हुए थे। इसी बीच मौसम का मिजाज बदल गया और करीब दो बजे म...