नवादा, जुलाई 19 -- Nawada News: बारिश के अभाव में लगातार बनी हुई गर्मी और उमस का असर अब जिले के सब्जी बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। खेतों में खड़ी सब्जी की फसल और लत्तर झुलसते जाने से स्थानीय स्तर पर सब्जियों की तुड़ाई और उत्पादन प्रभावित हुई है। वहीं, बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक भी घट गई है। इसके चलते हरी सब्जियों समेत अधिकांश सब्जियों की कीमतों में एक सप्ताह के भीतर 20 से 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और खरीदार जरूरत भर की ही सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बारिश की मार से सब्जियों के दाम चढ़ेसब्जियों के दाम की वृद्धि सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, लगातार बारिश के अभाव के कारण खेतों में नमी की कमी हो गई है। इससे कई जगह फसल खराब होने लगी है और...