Nawada News: बहन को जहर खिलाकर मार डाला, दो सगे भाई गिरफ्तार
नवादा, अक्टूबर 12 -- सिरदला में महिला की संदिग्ध मौत Nawada News: सिरदला थाना क्षेत्र के बिलारपुर गांव निवासी उमेश यादव की 24 वर्षीया पत्नी मीना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि मृतका के दो सगे भाइयों ने उसे मायके से ससुराल पहुंचाने के क्रम में रास्ते में जहर खिला दिया। इस बाबत मृतका के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने उसके दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गयाजी जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के खभरा गांव निवासी गोविंद यादव के बेटे प्रकाश कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिरदला थाने में दिए आवेदक के मुताबिक उमेश यादव की पत्नी मीना देवी करीब 20 दिन पहले अपनी मायके गयाजी जिले के टंकुप्पा थाना क्षेत्र के खभरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.