नवादा, अगस्त 22 -- Nawada News: बख्तियारपुर-रजौली एनएच-20 फोरलेनिंग पर नवादा में अतिक्रमण हटाओ अभियान अब 30 अगस्त तक चलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) गयाजी के परियोजना निदेशक के अनुरोध पर नवादा के डीएम रविप्रकाश द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की समय सीमा में विस्तार किया है। अब यह 30 अगस्त तक चलेगा। इससे पूर्व 17 अगस्त से 20 अगस्त तक मस्तानगंज से रामदेव मोड़ तक तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त तक हरदिया से रामदेव मोड़ तक अभियान चलाने का आदेश दिया गया था। परंतु परियोजना निदेशक के अनुरोध पर रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तक की समय सीमा को 22 अगस्त से 25 अगस्त तक तथा हरदिया से रामदेव मोड़ तक 25 अगस्त से 30 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने के लिए अवधि विस्तार किया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए नवादा के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता क...