नवादा, जुलाई 6 -- Nawada News: नवादा स्टेशन से सफर के लिए जोखिम उठाना यात्रियों की मजबूरी बन कर रह गयी है। कारगर फुट ओवरब्रिज न होने से पटरी पार करने को यात्री मजबूर होते हैं। अकेला यात्री तो फिर भी जैसे-तैसे सब झेल लेता है, लेकिन महिलाओं व बच्चों के साथ परिवार के साथ चले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। नवादा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के कार्य परवान पर हैं, लेकिन धरातल पर यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है।

यात्रियों की सुरक्षा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के बावजूद इसके कारगर न रहने के कारण रोज हजारों यात्री अपनी जान हथेली पर रखकर पटरियां पार कर रहे हैं। सबसे भयावह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब लूप लाइन या नॉन प्लेटफॉर्म ट्रैक यानी एनपीटी पर कोई मालगाड़ी खड़ी होती है क्योंकि ऐसे वक्त में यात्री...