नवादा, सितम्बर 20 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के बड़ही बिगहा गांव निवासी रामविलास प्रसाद के पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ प्रिंस की हत्या मामले में शनिवार को छह और आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में नाथो उर्फ नाथे राजवंशी, सुखदेव राजवंशी, उग्रेश कुमार उर्फ टूनटून कुमार, सकलदेव राजवंशी, विक्की उर्फ विकास कुमार और दayanंद राजवंशी शामिल हैं। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद लगातार दो दिनों में कुल 11 आरोपित न्यायालय में सरेंडर कर चुके हैं। जबकि 22 अगस्त को सुनील राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस प्रकार अबतक 12 आरोपित सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि 21 अगस्त को आहर के पानी से फसल पटवन को लेकर दो गांवों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें हिमांशु उर्फ प्रिंस की हत्या कर दी गई थी। उसका शव आहर से बरामद किया गया था।...