नवादा, जुलाई 26 -- Nawada News: नवादा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों की टीम ने शनिवार को मंडल कारा का निरीक्ष्रण किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: एसआईटी ने कैदी की मौत मामले की मंडल कारा में जांच कीन्यायिक टीम का निरीक्षण जिला जज समेत न्यायिक पदाधिकारियों की टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और हाल ही में मंडल कारा के एक विचाराधीन कैदी की मौत मामले का भी जायजा लिया। जिला जज समेत न्यायिक पदाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके पर रहे मंडल कारा के पदाधिकारियों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। अधिकारियों की टीम सुबह करीब 11:05 बजे मंडल कारा पहुंची और एक घंटे तक मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मंडल कारा के महिला ...