Nawada News: पीएमश्री स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान को लगेगा शिविर
नवादा, जुलाई 4 -- Nawada News: जिले में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला शिक्षा विभाग ने जिले के 21 पीएमश्री स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को लेकर छह से 11 जुलाई तक विशेष जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये शिविर प्रखंड स्तर पर लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों और संबंधित विभागों की टीम बच्चों की दिव्यांगता की जांच करेगी। इस शिविर में पीएमश्री स्कूलों के छह से 18 साल के सभी कोटि के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में डीईओ दीपक कुमार ने बताया कि शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। हर प्रखंड के पीएमश्री स्कूलों में जांच शिविर का नोडल अधिकारी संबंधित बीईओ को बनाया गया है। जबकि विशेष शिक्षक और प्रखंड लेखापाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.