Nawada News: पांच वर्षों से बेकार पड़े हैं कृषि फीडर के कई ट्रांसफॉर्मर
नवादा, जुलाई 13 -- Nawada News: सरकारी स्तर से राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत परियोजना के तहत हर खेत तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया है। वारिसलीगंज के मकनपुर उत्तर बधार में कृषि फीडर से जुड़े किसानों का दुर्भाग्य है कि उनकी खेतों तक पांच वर्ष पहले ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है, लेकिन आज तक विद्युत प्रवाह नहीं किया जा सका है। लिहाजा किसान आज भी सिंचाई के लिए मंहगे डीजल और इंजन पर निर्भर हैं।
विभागीय लापरवाही राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत प्रखंड के मकनपुर गांव के उत्तरी बधार में कृषि फीडर से लगाया गया आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफॉर्मर किसानों को मुंह चिढ़ा रहा है। खेतों तक बिजली पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए मंहगे डीजल पम्पिंग सेट पर निर्भर होना पड़ रहा है। वर्षा के अभाव के समय भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.