नवादा, जुलाई 25 -- Nawada News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश व राज्य के विभिन्न हिस्सों में जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बीच नवादा जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर नवादा के डीएम रविप्रकाश व एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में सशस्त्र सुरक्षाबलों के साथ शहर में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्रों के आंदोलन को लेकर जिलेभर में अलर्ट, डीएम-एसपी का फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च का उद्देश्य फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन व पुलिस ने आम लोगों में सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही यह भी संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अशांति, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसे लेकर नवादा की प...