नवादा, अक्टूबर 6 -- Nawada News: अनुमंडल कार्यालय, नवादा सदर परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा (दशहरा) पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं पर्व की तैयारियों के संबंध में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा (दशहरा) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाईतैयारी की विस्तृत समीक्षा पूजा पंडालों, प्रतिमा स्थापना, प्रतिमा विसर्जन, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न दुर...