नवादा, अगस्त 12 -- Nawada News: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की घर का पानी गिराने को लेकर विवाद में लाठी-डंडा व रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना सोमवार की रात कहुआरा डीह गांव की है। मृतक 35 वर्षीय मुकेश सिंह कहुआरा डीह गांव के स्व. यदु सिंह का बेटा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मंगलवार की सुबह गांव पहुंची और शव बरामद किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: फॉरेंसिक टीम ने लिया घटनास्थल जायजा, जुटाए साक्ष्य घटनास्थल की जानकारी मृतक के गोतिया लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक उसे मारपीट कर उसके घर के आगे रात में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आरोपितों के घर से हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा, रॉड व लकड़ी का सोंटा आदि बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इन्हें साफ करने की कोशिश ...