नवादा, अगस्त 9 -- Nawada News: प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने हंगामा किया। आरोपित ने शिक्षिका पर तलवार से हमला किया। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम वहां पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तलवार भी बरामद कर ली गई। पकड़े गए आरोपित की पहचान कुसुम्हार गांव निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की शाम 4 बजे की बताई गई है।

घटना की जानकारी इस बाबत शिक्षिका बिम्मी कुमारी ने बताया कि वह अपने सहयोगियों कुमारी आभा और ममता कुमारी के साथ स्कूल में बैठी हुई थी। तभी आरोपित नशे की हालत में तलवार लेकर वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया। तब सभी शिक्षिकाएं वहां से जान बचाकर भागी। इसी बीच सहयोगी कुमारी आभा के पति मनोज कुमार बाइक से स्कूल ...