Nawada News: नवादा में बीज वितरण की रफ्तार धीमी, अभी तक मात्र 53 प्रतिशत ही हुआ
नवादा, जुलाई 11 -- Nawada News: जिले में खरीफ सीजन 2026-2027 के तहत विभिन्न फसलों के बीज आवंटन और वितरण की स्थिति में अभी बड़ा फर्क दिख रहा है। जिले में कुल निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 53.11 प्रतिशत बीजों का ही वितरण डीलरों के माध्यम से किसानों के बीच किया जा सका है। चालू सीजन के लिए जिले को कुल 1271.38 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य सौंपा गया था, जिसके सापेक्ष डीलरों को 736.38 क्विंटल बीज प्राप्त हुए हैं, लेकिन किसानों के हाथों में अब तक केवल 391.12 क्विंटल बीज ही पहुंच सका है। इस सुस्त रफ्तार ने खरीफ फसलों की बुआई को लेकर चिंता खड़ी कर दी है।
फसलवार स्थिति फसलवार देखा जाए तो जिले की मुख्य दलहन फसल अरहर को लेकर स्थिति आंशिक रूप से संतोषजनक दिख रही है। अरहर के लिए कुल 453.88 क्विंटल का लक्ष्य तय किया गया था और शत-प्रतिशत बीज ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.