Nawada News: नवादा में पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
नवादा, अगस्त 5 -- Nawada News: नवादा में पिस्टल लहराते एक युवक का फोटो वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया। घटना मंगलवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव की बतायी जाती है। उसके पास से एक मैगजीन युक्त पिस्टल व 7.65 एमएम का 06 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान सिसवां गांव के 38 वर्षीय युवक चंदन झा के रूप में की गयी है। वह महाशंकर झा उर्फ गोरेलाल झा का बेटा बताया जाता है।
युवक का खतरा बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर पिस्टल लहराते एक फोटो नवादा में बड़ी तेजी सेviral हुआ। तकनीकी आसूचना की मदद से फोटो व स्थल की पहचान की गयी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर सिसवां गांव में छापेमारी की गयी। घटना के वक्त आरोपित युवक अपने घर पर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.