नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: नवादा जिले के परना डाबर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद किया गया। शव कृष्णा नगर के समीप स्थित महुगांय बगीचे में करीब 10 फुट गहरे सूखे कुंए में पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान की गयी। मृतक 21 वर्षीय सोफी कुमार मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव के महेन्द्र चौहान का बेटा था। वह एक मजदूर था। वह रविवार की सुबह करीब 09 बजे से घर से लापता था। परिजनों के मुताबिक दोपहर बाद करीब 03 बजे से उसकी मोबाइल बंद आ रही थी। घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर मृतक की बाइक बरामद की गयी। बाइक का नंबर प्लेट कुछ दूरी पर फेंका हुआ मिला। जबकि बाइक का चेसिस नंबर घिसा हुआ था। इंजन नंबर से बाइक की पहचान की गयी। बाइक युवक की थी व उसे ससुराल म...