नवादा, सितम्बर 8 -- Nawada News: नवादा में पत्थर भूखंडों की नीलामी के दूसरे चरण में 07 सितम्बर को 02 और पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती करायी गयी। नवादा सदर प्रखंड की भदोखरा के सी व डी ब्लॉक की ई-निविदा से बंदोबस्ती करायी गयी।

बंदोबस्ती की जानकारी उच्चतम बोली लगाने वाले संवेदक के नाम दोनों पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती की गयी। ब्लॉक सी की बंदोबस्ती सुरक्षित जमा राशि से 50 फीसदी अधिक दर 25.60 करोड़ रुपये में ईएसएम प्राइवेट लिमिटेड के नाम की गयी। एक वर्ष के लिए इसकी सुरक्षित जमा राशि 17.08 करोड़ थी। वहीं ब्लॉक डी की बंदोबस्ती 10 फीसदी अधिक दर पर 28.82 करोड़ रुपये में सीगल प्राइवेट लिमिटेड के नाम की गयी। एक वर्ष के लिए इसकी सुरक्षित जमा राशि 26.2 करोड़ थी।

पिछली नीलामियों की जानकारी इससे पूर्व 03 सितम्बर को भदोखरा के 02 पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती ...