नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: नवादा में आग में झुलसकर कर इंटर की 18 वर्षीया छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना सोमवार की दोपहर कादिरगंज बाजार की बतायी जाती है। मृतका ईशिता कुमारी कादिरगंज बाजार के राजेन्द्र प्रसाद की बेटी बतायी जाती है। घटना के बाद ईशिता को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल नवादा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कादिरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त ईशिता की मां बाथरूम में स्नान करने गयी थीं। जबकि पिता पास में स्थित अपनी गल्ले की दुकान पर थे। वहीं उसके दो अन्य भाई बहन स्कूल गये थे। इसी बीच ईशिता की चीख-पुकार सुनकर मां बाथरूम से बाहर निकली...