नवादा, अक्टूबर 27 -- Nawada News: नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव स्थित हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर बधार में रविवार की देर शाम 15 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान अबगिल गांव निवासी सुनील यादव की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में की गई है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि नीतू रविवार की शाम घर से शौच के लिए बाहर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। तब परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद उसका शव गांव के हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर बधार में मृत अ...